_____________________आत्ममंथन __________________
जाने क्यों आज खुद के ही नाम ख़त लिखने का ख़याल आ गया ! लिखने के लिए कलम उठाई तो गुज़रे हुए जाने कितने लम्हों की यादे सिमट आई ज़ेहन में .....कई हँसते हुए मुकाम भी शामिल हो गए खयालो में , तो चुप-चुप से पलो में घुटती हुयी कई खामोश-सी साँसों की तड़प भी रुला गयी ...... कभी हथेलिओ में चाँद... नज़र आया तो कभी चाहते हुए भी कुछ न कर पाने की कसक होंठो में कैद होकर रह गयी ..... ख्यालो के चिराग जलते रहे और मैं बीती यादो के कोरे पन्नो पर समेटते हुए अपने हिस्से की ज़मीन तलाशने लगी ........"मनचाहा तो किसी को नही मिलता , पर जो मिला . उसका भी मलाल नही है "! वैसे भी अपना वजूद अपनी जमीन तलाशना हर किसी के लिए जरुरी भी तो है ......ताकि बीती हुयी गलतियों को सुधार जा सके , उनसे सीख ली जा सके ..... और अपनी उपलब्धियों से अपनी ख्वाहिशो का आसमान पा सके ......!!
मीतू २०:०९ ...१७०१२०११ ....Copyright ©
०००००००००●●●▬▬▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬▬●●●००००००००००

12:15 AM

मैं हूँ एक इंसान !
मेरा व्यक्तित्व कितना महान !!

मैं नित्यानंद भी हूँ,
जो अपनी सेविकावों के साथ अश्लील कार्य करता हूँ !!

मैं इच्छाधारी बाबा भी हूँ जो ,
स्कूली लड़कियों से लेकर एयर -होस्टेस सब को
अपने रैकेट में शामिल कर लेता हूँ !

मैं वो साइबर कैफे भी हूँ ,
जहा स्कूली लड़कियां स्कूल जाने के बहाने आकर अपनी ड्रेस बदल कर ,
अपने बॉय फ्रेंड्स के साथ सारा दिन घूमने के बाद,
फिर से आकर और ड्रेस पहेन कर अपने घर वापस जाती हैं !!

मैं वो शमसान भी हूँ जो गवाह हैं ,
लावारिश लाशो के साथ हुए बलात्कार का !!

मैं वो मंदिर भी हूँ ,
जहा आगे निकलने की होड़ में ,
लोग अपनी मर्यादा लाँघ जाते हैं !!

मैं वो जेल भी हूँ ,
जहाँ यैयाशी के सारे सामान आसानी से उपलब्ध हैं !!

मैं वो T२० की हरी हुई टीम भी हूँ .
जिसे हारने के बाद भी 3 करोड़ मिलते हैं .
पता नहीं ये हारने का इनाम है या
उस देश में जाकर मौज मस्ती करने का !!

मैं वो जनता भी हूँ ,
जो ये जानती है की किये गए वादे झूठे हैं ,
पर फिर भी उसी पार्टी को वोट करती हूँ !!

मैं वो वाहन चालक भी हूँ ,
जो बिना हेलमेट के पकडे जाने पैर .
चालान कटवाने से ज्यदा 50/- देने मैं विस्वास रखता हूँ !!

मैं वो भाई वो पिता वो माँ भी हूँ ,
जो सिर्फ इसलिए अपनी बहिन /बेटी और
दामाद को मार देते हैं की विवाह विजातीय था !!

मैं वो व्यवस्था भी हूँ ,
जहा अच्छे काम करने
वालो का तुरुन्त ट्रान्सफर कर देती हूँ !!

मैं वो लो - वेस्ट जींस भी हूँ ,
जो बाइक पर बैठते ही
अपने अंत: वस्त्रो का प्रदर्शन करती हूँ !!

मैं वो नग्नता भी हूँ ,
जो अब सिनेमा पटल से उतर कर सडको पर चली आई हूँ

मैं वो मूर्ति भी हूँ ,
जिसे एक नेता ने अपने जीवत रहते हुते चौराहे पर लगवा दिया !!

मैं वो औरत भी हूँ
जिसे उसके प्रेमी ने विवाह के बहाने ,
कोठे पर ला कर बेच दिया !!

मैं वो नव -विवाहिता भी हूँ ,
जिसे उसके ससुराल वालो ने
कम दहेज़ लेन के कारन जिन्दा जला दिया !!

मैं वो पुत्र भी हूँ ,
जो जायदाद के लिए
अपने पिता का खून कर देता हूँ !!

मैं वो जल भी हूँ ,
जिसके लिए लोग खून तक कर रहे हैं !!

यह तो एक झलक भर है मेरे व्यक्तित्व का .. फिर भी
मैं हूँ एक इंसान ,
मेरा व्यक्तित्व कितना महान !!

दिनांक २९-६-२०१० .Copyright ©

7:56 PM
10:21 PM

अजीब सच है यह 'माँ' ,
की आपके पास न रहने पर ,
कुछ ज्यादा ही महसूस किया है आपको !
कबसे ज़ज्ब हूँ मै आपमें , पता ही न चला...
बस एक ही पहेली है ,
क्या मेरे भाव पहुचते भी है आप तक ???

(आज बरबस ही माँ याद आ गई,ये पंक्तियाँ माँ को समर्पित!)

10:08 PM

जब हम होते हैं खुद से
निराश और बोझिल ,
जब कोई नही दिखता है आस-पास ,
जब खो जाता
हैं आत्मविश्वास ,
जब उठने लगता है ईश्वर पर से भी विश्वास ...
तभी
अचानक एक दोस्त आता हैं ज़िन्दगी में . कही से --
शायद सात समुन्दर
पार से ,
शायद कही आस-पास से ,
बनके शम्भू , बनके तारणहार ,
और
दिलाता है विश्वास --
जब कोई न हो तुम्हारे साथ...
तुम्हारे साथ -"मै हूँ न "

(मित्र को सादर समर्पित)

शायद यह भी दोस्त का एक रूप होता है ,
जब चाहते है उसे अपने नजदीक ,
तभी वह दूर होता है !

कभी बहाना समय का ,
कभी बहाना विचारो का ,
तो कभी बीमारी का ,
खुद में उलझना रिश्तो को बचाते हुए !
जब जरुरत हो छाँव की तभी वह धूप होता है !

फिर भी वह हमें अज़ीज़ है बहुत !
क्युकी वह हमारा ही प्रतिरूप होता हैं !!

( अपने एक अज़ीज़ मित्र को समर्पित )

8:47 PM
1:21 AM

किसे कहूँ दोस्त ? तुम्हे , उनको या खुद को .
उलझन ही रही सब कुछ ,
शायद जिन्दगी .शायद तुम .शायद मै .....

किसे समझू --
तुम्हे या खुद को ?
किसे पढू --
तुम्हे या खुद को ?
शायद नादान हूँ मै....
रहने दो न नादान मुझे
क्या होगा पहचान कर हर चेहरों को ?
हर चेहरे में आईना ही तो दिखता है ...
जाना-पहचाना सा.
क्या कोई रिश्ता फांसी के फंदे से कम होता है ?
दम घुटते हुए रोज़ मरते है हम इन्ही रिश्तो में .
फिर भी रिश्तो को हलकी सी ठेस में तोड़ कर ,
आगे बढ़ जाते है नए रिश्तो की तलाश में ...
जाने दो , मत बताओ मुझे --रिश्तो का दर्शन ....
बहुत चुभे है ये टूटे हुए कांच के किरचो की तरह ........
नही नही अब नही , कुछ नही !
बस यूँ हीं !


कविता एवं फोटोग्राफी --मीतू .
दिनांक ०४१०२०१० रात्रि ११:२५ .


10:17 PM

मैं अब भी इसी आशा में हूँ,
कि तुम कुछ तो कहोगे!
बात आधे रास्ते में छोड़कर,
तुम चुप तो नहीं रहोगे !
मुझे तो अभी बहुत कुछ जानना है,
आकाश का विस्तार नापना है!
सागर की गहराई थाहनी है,
और मरने से पहले खुद
को भी पहचानना है!

जीवन के थपेड़े तो बहुत खाए,
मगर मंसूबे अभी भी मरे नहीं है!
पेड़ के सभी पत्ते गरचे हरे नहीं हैं,
मगर डाली में रस है!
और रस की यह धारा है,
जो कैद से छूटना चाहती है!
टहनी के भीतर
भी अजब सी बेचैनी है,
शायद कोई कोँपल फूटना चाहती है!


कविता एवं फोटोग्राफी ... मीतू !

तुमको छूने की ख्वाहिश थी ,

मगर तुम दूर थे आफताब की तरह !


ये देख लो मेरे हौसलों की उड़ान ,


पकड़ किया अपने हाथो में गुलो की तरह !!


कविता  २६ ०९ २०१० अपरान्ह ३:००

चले जाओ ,
मै अब नही रोकूंगी तुम्हे ,
जाना ही चाहते हो न ,
जाओ ,
किसने तुम्हे रोका है..
पर जाने से पहले ,एक बात समझ लो--

जिन्दगी मे फिर कभी
मुडकर ना देखना,
जिसे तुम छोड़ कर चले गए ,वो जिन्दा है की मर गयी
इसके बारे में भी बिलकुल भी मत सोचना .
उसका सुकून उससे कोसो दूर हो ,
तुम अपनी जिन्दगी सुकून से जीना .
उसे नींद आये ना आये ,
तुम सुन्दर सपनो की नींद सोना !
तुम्हारे साथ जमाना चलेगा गुनगुनाता ,
लेकिन उसकी तनहाइयों को तुम ना सोचना !
तुम दोस्ती करना वादियों की खूबसूरती से ,
उसे अपने टूटे हुए सपनो के साथ छोड़ देना !
तुम सबके के प्यारे बन जाओ ,
वो सिर्फ तुम्हारे प्यार भरी की एक नजर के लिए तडपेगी ..
जाना ही चाहते हो न ,
चले जाओ ,किसने तुम्हे रोका है... !!
मीतू ....Copyright ©

12:14 AM

मन है की बस पांखी की तरह ,
उड़ता ही जा रहा है अतीत की गलियों में ,
कभी सुनहरे बादलो के बीच तो कभी तितलियों के देश ....
मन के सिन्धु है की छलकने को तैयार ,
नैनों के तटबंध तोड़ विद्रोह करने को आतुर ,

क्या कहू , कैसे .. किससे ?
अब तो कुछ भी पता नही  ,
अपना भी नही ....
थक चुके है पर , ढूंढ़ रहे है छाँव भरे मुंडेर .....
नही कोई आसरा ,
है हर तरफ कड़ी धूप ,
माँ के आँचल की छाँव ,
पिता के बाहों का सहारा ,
ओंझल हुआ सब महत्वकांक्षाओ के आकाश में !!
नही-नही ,
अब कुछ भी तो नही !
 मै भी नही ,
कुछ नही
अब कोई नही ....!
बस यूँ ही ....

अनजाने में हुई एक छोटी सी बेवकूफी पाप बन जाती है ,
जिसका धुल पाना सातो ज़न्म में भी मुश्किल हो जाता है !
कभी-कभी अनजाने में लगी एक छोटी सी चोट नासूर बन जाती है ,
जिसका निस्तारण सिर्फ चिता के साथ ही होता है !!



5:21 AM

काला जादू काली रात ,उल्लू से उल्लू की बात ...!
जादू से तूझे बना के कबूतर , कर दू पराधीन तुझे पिंजरे के अन्दर !
कपटी तेरी माया विकराल , मारूंगी तुझको तिकड़म की घात....!
पड़ा नही अभी तू मेरे पाले,कर दूंगी तुझको निष्प्राण ..!!
.११ रात्रि २८-०८-२०१०

   

अब क्या बताएं , हमने क्या-क्या देखा ,
ज़माने के डर से दोस्त को भाई बनते देखा !
कुत्तो के डर से शेर को राह बदलते देखा ,
शाश्वत सत्य को अदना झूठ से हारते देखा !
...भरी दुपहरियां में सूरज को ढ़लते देखा !!!
अब क्या बताएं हमने क्या-क्या देखा ...
(०३०९२०१० प्रातः १०:००)



नेहिया लगाला पिया,माना मोरी बतिया राम
कसकेला करेजवा में तोहरी सुरतिया राम !!

माघ महिनवा में सरसों फुलाला ,
हमार झुराई गईले प्रीत के बिरवा राम !

तोहके पुकारेला पागल मनवा ,
सुधियों न लेहला पिया ,भेजला नहीं पतिया राम !

तडपत बीत गईल सारी जिन्द्गनियाँ !
बिरहिनी गिने तारा,सारी सारी रतियाँ राम !!

मैंने औरत को पिटते देखा है ,
और बादलो को भी घिरते देखा है ,
लेकिन आकाश में नही, उस औरत की आँखों में !


मैंने पानी फिरते देखा है, उसके सपनो में !
जब वे चूर-चूर होकर कसकते है उसकी आँखों से ,
तब उसका जिस्म ही नही टूटता ,
टूटता है उसका विश्वास भी रिश्तो से !
टूटता है उसका आत्मबल भी,उसके ही अपनों से !


मैंने हारते देखा है, मनोबल को शारीरिक बल से !
जब औरत पिटती है,अपने पति के हाथों से !
मैंने उन्ही हाथो से ,
उस औरत को असुरक्षित देखा है ,
जिनका दावा है उसके संरक्षकत्व का !


और चुपके से दुआ मांगते भी देखा है ,
उसी औरत को- उसके लिए ,
जिससे - बाराहा पिटती है वह,
सुबह शाम और रातो को ....!!


(यह कविता आँखों-देखी पर आधारित है !
कालोनी में अक्सर देखती थी ...
एक दिन पूछा भी उनसे - "भाभी, क्यूँ सहती हो" ?
लेकिन उनके जवाब में फिर भी पति के प्रति आदर और सम्मान ही पाया....


पत्नी अध्यापिका और पति इंजिनियर-और उनके घर में यह हाल !
...क्या यही है स्थिति हमारी ?)

.

 
अर्थ है क्या- प्रेम का , आकांक्षा का ...तुम बताओ !
क्या इसे हम प्राप्त करते है निरर्थक आस्था में ,
या की सरिता के निराले बांकपन में ?
--तुम बताओ !

शांत लहरों की अज़ब उत्तेजना का सबब क्या है ?
सिन्धु जल के ज्वार में क्या राज़ है ?
--मुझको बताओ !

रूठ जायेंगे , न मानेंगे युगों तक !
तुम कहाँ हो , कौन हो ?
कुछ तो बताओ ....!!!!!!!!

.
विभावरी की द्वितीय बेला में ,
मेरे मित्र से मेरा साक्षात्कार हुआ !
कहने लगा सो जाओ तुम ,
मत उलझो इन जंजालों में .....

क्या पाओगी तुम ,
क्या तुमने खोया है ?
कैसे सुनेगा कोई बात तुम्हारी ,
जब सारा जग सोया है !!

जानता हूँ तुम हो अकेली ,
इस जीवन के कुरुक्षेत्र में !
पर कैसे दू साथ तुम्हारा ,
लगा दे न कोई कलंक हममे !!

सीख सको तो सीख लो इतिहास ,
जब अभिमन्यु हारा था !
चुन-चुन कर अपनों ने ही ,
उसे रण-भूमि में मारा था !!

विचार संकीर्ण , कुंठित मानसिकता ,
आज फिर अभिमन्यु अकेला है !
मत सोचो , अब सो जाओ सखी..
यह रात्रि की चतुर्थ बेला है...... 



(यह कविता मेरे मित्र से मेरी बातचीत का सारांश है,
इसमें कुछ लाइन बिना बदलाव के है ..)

                                              

4:20 AM


‎ आज फिर झंझा घिरी और मन के सिन्धु छलके !

ये कौन आया याद कि ये नयनो के तटबंध छलके !! 

दूर तक घन तिमिर के श्याम अंचल में ,

एक आभा बिम्ब की सी आती हलचल में ,

और मेरी रागिनी व्यग्र होती ,

उसे पाने उर्मि झिलमिल में ....

बिम्ब वो क्यू पास आते , मेहमां थे चंद पल के !

ये कौन आया याद कि ये नयनो के तटबंध छलके !!


----मीतू ०६०९२०१० सायं ८:०३ Copyright ©

7:13 PM


आज की रात बहुत खामोश है ,न चाँद  है न तारा कोई !
हर तरफ अँधेरा ही अँधेरा है
मै बैठी हूँ अकेली छत पर ,

हवाओं  की सरगोशी 
याद दिलाती है तुम्हारी छुअन  का
और मै  रौशन हो जाती हूँ तुम्हारे ख्यालों से !!


११-७-२०१० रात्रि १०:५५

9:24 AM

तुम मेरे ज़ेहन में तस्वीर की तरह मत आओ ,
दिल की गहराइयो में उतरता जाता है एक - एक लम्हा !!
तमन्नाये  बनकर  , उमड़  रहा है आँसूवो का तूफान !
कही दूर से आती है आवाज़ ,
यादो के  साये उभरते है ज़ेहन में आहिस्ता - आहिस्ता!!


मचल उठती है तबियत उन सायो को पकड़ने के लिए ,
लेकिन वक्त  मुझे आज से जोड़े रखता है  ,
नयी दुनिया बसाने के लिए !!

चन्द्रवदनी , मृगनयनी , मनमोहिनी!
जब से आई घर में , आँखों में आ गयी रौशनी !!
अपने करकमलो को आराम दिया कर !
बेटी से भी कुछ करवाया कर !!
बड़े बेटे से तू बच के रहना !
मान ले बात मेरी सुनयना !!
न किया कर तू ताक झांक इधर -उधर !
पहनाऊंगा तुझको मै नित नए जेवर !!
क्या कमी है बता मुझमे .!
क्यूँ तके है यूँ दूजे घर में !!
ओ मेरी चन्द्र चकोरी !
मान ले तू बात ये मोरी ...
होठों में लाली लगाकर ,
मुहल्ले में न निकला कर !
यहाँ के छोरे बड़े छिछोरे ,
भर देंगे कान वो तेरे !
कोई तुझे बहकायेगा ,
मेरे घर से उड़ा ले जायेगा !!
तू मेरे आँगन की चिडकुली
जब तू हँसे , हँसे हर फूल कली !!

मै लम्बोदरम् महाकायम् !
उम्र भी मेरी पञ्चदशम् !!
सराबोर मै महकऊवा इत्तर से ,
पहन के आँखों में लालटेन ,
लगाके बालो में कालिख,
करके चेहरे पर चुनाकली ,
ओ मेरी चन्द्रकली ,
मै अभी भी हूँ महाबली !!!!!!!!!!!!!

(मेरे मुहल्ले में एक लगभग ५० वर्षीय विधुर अंकल जी ने जो की ३ जवान बच्चो
के पिता भी है ने अभी २४ वर्षीया कन्या से शादी की है !
और अब वो अपना सारा काम धाम छोड़ कर वो घर में ही रहते है , और बड़े खुश भी रहते है ! आज शाम ....
मै थी अपने छत पर, वो बैठे थे अपने लॉन में
उनको देख कर ये कविता आई मेरे ध्यान में....)

3:06 AM
8:07 PM


जीवन में किसी सौभाग्य से कम नहीं,


माँ का होना.....


जिसका ममता भरा हृदय,


जान लेता है वो सब कुछ ...


जो रह जाता है अक्सर अनकहा....


dis iz nt written by me

वो ऊँचाई क्या-


जो मेरे कदमो तले न आये,


वो ख्वाहिश क्या जो इतिहास न बन जाये,


कदम-दर-कदम ज़मीं को नापते रहे हम,


चट्टानों पर चढ़ते चले गये ऊंचाइयों तक पहुँचने कि चाह में,


कुछ ख्वाहिशे, कुछ हौसले, कुछ राहे, साथ थी,


मंजिल थी आँसमां पे,


फिर भी पास थी !!

मै हूँ-

रामायण की सीता,

जिसे निरपराध होते हुए भी प्रत्यक्ष रूप से,

देनी पड़ी थी अग्नि परीक्षा,

स्वर्ण बनने के लिए तपना पड़ा था प्रखर अग्नि में-

अस्तु,

मै द्रोपदी होती तो कर सकती थी,

प्रतीक्षा किसी कृष्ण की,

प्रत्यक्षत: होते चीरहरण को रोकने के लिए..!!

8:01 PM

जब मेरे नंगे पाँव,
आग का दरिया पार करते रहे -
मेरे सामने एक नया अध्याय खुला,
मैं, न तो कांच की गुडिया हूँ ,
न मोम की मूरत .....

मैं अमरबेल हूँ !
फुनगी-फुनगी लहरा सकती हूँ,
ज़ख्म-ज़ख्म एहसासों के बाबजूद,
मुस्करा सकती हूँ,
मौत को भी जिन्दगी का,
सबक पढ़ा सकती हूँ !

परिंदा,
पिंजरे के अन्दर,
चारो तरफ गोल-गोल चक्कर लगाया,
उड़ने के लिए पंख फडफडाये-
अफ़सोस
उड़ न सका.....

मै साक्षी थी उसकी बेबसी, लाचारी, क्रोध और झल्लाहट की,
समय के साथ वह
भूलता गया पंख फडफडाना,
समझौता कर लिया था उसने परिस्तिथियों से-
भूल गया ..
वह परिंदा है उन्मुक्त गगन का ..

हम दोनों में एक ही समता थी ...
परिस्तिथियों से सझौता कर लेने की...
और अपने सामर्थ्य को भूल जाने की........!!

माँ ने सिखाया था बचपन में
बेटी जोर से मत हँसना,धीरे ,धीरे बोलना
पूछती थी की - क्यूँ माँ ?
कहती थी, हँसना जब तू अपने घर जाएगी ,
बोलना उससे जिसके संग ब्याहेगी....
मै समझ गयी ,कुछ कहा नहीं ....
आँखों में सपने संजो कर चल दी अपने ससुराल
सोंचा की ,अब खिलखिलायुंगी -
मगर यह क्या ?
यहाँ भी शब्द गूंजते हैं !
और सब कहते हैं !
तू तो परायी है ,अपने घर से क्या लायी है !
माँ ,- बतावो न माँ मेरा घर कहाँ है ?


7:56 PM

सड़क किनारे ,
खुले आकाश के नीचे ,
सिसकता है एक नागफनी .
रोज़ मातम मनाता है ,
सिर उठाकर पूंछता है आकाश से ,
मैंने कौन सा पाप किया है ?
जिससे मुझे निकल दिया है ,
फूलों के बाग़ से ,
क्या मैं कुरूप हूँ ?
या मेरे कांटे चुभते हैं सबके दिल में ?
अगर " कांटे " मेरे निर्वासन का कारण हैं ,
तो निकल दो "गुलाब " को भी ,
फूलों के बाग़ से

जिंदगी में एक बार कभी
यह एहसास हों जाता है ,
न चाहते हुए भी अक्सर ,
किसी से प्यार हों जाता है ........!!

फिर हर लम्हा खुशगवार हों जाता है..!
दिल तो पागल ही हो जाता है ,
उनसे जुड़ा हर लम्हा
हर तिनका संजो के रखना चाहता है !!

पर वक़्त की आंधी और किस्मत का तूफां
साहिल से पहले ही
सब कुछ बहा कर ले
जाता है !!


......और किसी अधखिले फूल की तरह ,
पहला प्यार अक्सर अधूरा रह जाता है ..........!!

2:48 AM

क्यों होता है जरुरी,
रिश्तो को कोई नाम देना ,,
बेनाम रिश्तो की भी अहमियत है...!
क्योकि !
गहराई में डूबे हुए,
सम्पूर्ण खुबसूरत रिश्ते,,
अक्सर बेनाम ही होते है...!!

गैर को दर्द बताने की,
ज़रूरत क्या है ?
अपने झगडे में ज़माने की,
ज़रूरत क्या है?
ज़िन्दगी वैसे भी कम है,
जीने के लिए !
रूठकर वक़्त गँवाने की,
ज़रूरत क्या है ??

10:54 PM

तुम चले गए तब याद आया....
 

कुछ बातें अभी अधूरी थी ,
कुछ यादें अभी अधूरी थी ,
कुछ वादे थे जो झूठे थे ,
वो जीवन पथ भी सूना था ,
ह्र्दयांगन भी कुछ रीता था ..!
 

कुछ यादें जो तुम छोड़ चले ,
कुछ वादे जो तुम भूल गए ,
हम ठगे ठगे बस खड़े रहे ,
क्या कुछ खोया, क्या कुछ पाया ,
तुम चले गए तब याद आया.

मीतू.....  Copyright ©


  • संवेदना

    क्यों लिखती हूँ नहीं जानती, पर लिखती हूँ... क्योकि महसूस करना चाहती हूँ प्रेम-पीड़ा-परिचय-पहचान! तन्हाई में जब आत्म मंथन करती हूँ तो व्यक्तिगत अनुभूतियाँ, अनुभव मेरी अभिव्यक्ति का माध्यम बनकर कविता का रूप ले लेती है!! ---किरण श्रीवास्तव "मीतू" !!

    अपने दायरे !!

    अपने दायरे !!
    कुछ वीरानियो के सिलसिले आये इस कदर की जो मेरा अज़ीज़ था ..... आज वही मुझसे दूर है ..... तल्ख़ हुए रिश्तो में ओढ़ ली है अब मैंने तन्हाइयां !! ......... किरण "मीतू" !!

    स्पंदन !!

    स्पंदन !!
    निष्ठुर हूँ , निश्चल हूँ मैं पर मृत नही हूँ ... प्राण हैं मुझमे ... अभी उठना है दौड़ना हैं मुझे ... अपाहिज आत्मा के सहारे ... जीना है एक जीवन ... जिसमे मरण हैं एक बार ... सिर्फ एक बार !! ..... किरण " मीतू" !!

    सतरंगी दुनिया !!

    सतरंगी दुनिया !!
    आस-पास , हास-परिहास , मैं रही फिर भी उदास ...आत्मा पर पड़ा उधार , उतारने का हुआ प्रयास ... खुश करने के और रहने के असफल रहे है सब प्रयास !! ..... किरण "मीतू" !!

    उलझन !!

    उलझन !!
    अकेले है इस जहां में , कहाँ जाए किधर जाए ! नही कोई जगह ऐसी की दिल के ज़ख्म भर जाए !! ... किरण "मीतू" !

    तलाश स्वयं की !!

    तलाश स्वयं की !!
    कुछ क्षण अंतर्मन में तूफ़ान उत्पन्न कर देते है और शब्दों में आकार पाने पर ही शांत होते है ! ..... मीतू !!

    ज़ज़्बात दिल के !

    ज़ज़्बात दिल के !
    मंजिल की तलाश में भागती इस महानगर के अनजानी राहो में मुझे मेरी कविता थाम लेती है , मुझे कुछ पल ठहर जी लेने का एहसास देती है ! मेरी कविता का जन्म ह्रदय की घनीभूत पीड़ा के क्षणों में ही होता है !! ..... किरण "मीतू" !!

    मेरे एहसास !!

    मेरे एहसास !!
    मेरे भीतर हो रहा है अंकुरण , उबल रहा है कुछ जो , निकल आना चाहता है बाहर , फोड़कर धरती का सीना , तैयार रहो तुम सब ..... मेरा विस्फोट कभी भी , तहस - नहस कर सकता है , तुम्हारे दमन के - नापाक इरादों को ---- किरण "मीतू" !!

    आर्तनाद !

    आर्तनाद !
    कभी-कभी जी करता है की भाग जाऊं मैं , इस खुबसूरत ,रंगीन , चंचल शहर से !! दो उदास आँखे .....निहारती रहती है बंद कमरे की उदास छत को ! . ..लेकिन भागुंगी भी कहाँ ? कौन है भला , जो इस सुन्दर सी पृथ्वी पर करता होगा मेरी प्रतीक्षा ? ..... किरण "मीतू" !!

    मेरा बचपन - दुनिया परियो की !

    मेरा बचपन - दुनिया परियो की !
    प्रकृति की गोद में बिताये बचपन की मधुर स्मृतियाँ बार-बार मन को उसी ओर ले जाती है ! मानव जीवन में होने वाली हर बात मुझे प्रकृति से जुडी नज़र आती है तथा मैं मानव जीवन तथा प्रकृति में समीकरण बनाने का प्रयास करती हूँ !....किरण "मीतू

    कविता-मेरी संवेदना !!

    कविता-मेरी संवेदना !!
    वेदना की माटी से , पीड़ा के पानी से , संवेदनाओ की हवा से , आँसूवो के झरनों से ! कोमल मन को जब लगती है चोट , निकलता है कोई गीत , और बनती है कोई कविता !! ..... मीतू !!
Blogger Templates